छत्तीसगढ़

पत्र पर गरमाई सियासत : सीएम बघेल के पत्र लिखने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने ली चुटकी, कहा- पूरे पांच साल निकल गए, मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया क्या है …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. सीएम बघेल के पीएम मोदी को पत्र लिखने जाने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल निकल गए, कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया क्या है, कितने पत्र अब तक लिख चुके है.

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पूरे पांच साल निकल गए. कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के किया क्या है, कितने पत्र अब तक लिख चुके है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है. छत्तीसगढ़ के प्रति कोई विजन नहीं रखा, बिना विजन के सरकार चली.

कांग्रेस की नीति और नियत खराब रही. कांग्रेस हाईकमान कैसे खुश रहे पूरा पांच साल इसी में निकल दिया. भ्रष्टाचार का पैसा है, मोटोरा बांध-बांध कर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बंगाल बना दिया है. केवल पत्र लिखने के अलावा कुछ नहीं किया

मतगणना के बाद सर्टिफिकेट लेकर रायपुर पहुंचे वाले चर्चाओं पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कल की परिस्थितियों के ऊपर निर्भर है. प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज रायपुर आएंगे संभावित है. इसके बाद दिशा निर्देश जारी करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button