क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर Murder : धमकी देने पर नहीं दिये पैसे, बदमाशों ने घर में पहुंचकर चाकू-डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

रायपुर. राजधानी से लगे तिल्दा इलाके में हुए हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला. बदमाशों के धमकी देने पर पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. ये घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है.

जानाकरी के अनुसार, 31 मार्च 2023 को कुंदरू निवासी प्रार्थी के मामा का बेटा आयुष पाल फोन कर बताया गया कि जलसो गांव के आशु, ईशु ,फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथी कार और बाइक से घर आए. घर में जबरन घुसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर चले गए.

घटना की सूचना के बाद प्रार्थी अपने मामा के घर पहुंचा. जहां देखा की उसके मामा जितेन्द्र पाल घर के हाल में लहु लुहान गिरे पडे थे, मामा होश में थे लेकिन ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहे थे और कुछ दूरी पर हाल में ही आयुष भी लहु लुहान पडा था. प्रार्थी के मामा के शरीर में धारदार वस्तु से मारने से चोटे लगी थी. आयुष के भी पेट समेत अन्य हिस्सों में चोटें लगी थी. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल की मृत्यु हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button