क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई के लक्ष्मी मार्केट के आदर्श नगर में कल रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने युवक पर चाकू से इतना हमला किया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.

मृतक की पहचान धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है, जो कि एक आदतन अपराधी था. जानकारी के अनुसार, धीरज हत्या के आरोप में बिलासपुर जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि घटना के समय धीरज महानंद ने करीब 5 बजे एक युवक को कटर मारा था, जिसकी सूचना सुपेला पुलिस को मिली थी. पुलिस उसे तलाश कर रही थी, तभी एक घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि धीरज पर किसी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया है. जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इधर सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वहीं थाना प्रभारी राजेंश मिश्रा, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, ,फोरेसिंक अधिकारी मोहन पटेल घटना स्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार मृतक धीरज महानंद तालाब के पास कटर मारकर सीधे भाग कर यहां आया था, और यहां आते ही उसकी किसी ने बदला लेने की नीयत से हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

देखिये वीडियो-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button