छत्तीसगढ़

CG Election Result 2023 : डाक मत पत्रों की गिनती में कांग्रेस आगे, राजीव भवन में बनाया गया कंट्रोल रूम, सभी सीटों पर की जा रही मॉनिटरिंग

CG Assembly Election Result 2023 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Assembly Election 2023) के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है. पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है. जिसमें अब तक आए रुझान में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं मतगणना को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है. प्रदेश के 90 विधानसभा सीटो पर पूरी नजर रहेगी.

मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई है. इसके बाद ईवीएम मशीन खोले जाएंगे. अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं. कहीं 14 तो कहीं 21 राउंड में गिनती पूरी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button