छत्तीसगढ़
CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उपराष्ट्रपति से भी मिले, दोनों डिप्टी CM रहे मौजूद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। साथ ही उपमुख्मंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
CM Vishnu Deo Sai News इसके अलावा सीएम साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी थे। इसके बाद सभी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने रवाना हुए।
