छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन मोड में बिलासपुर पुलिस, सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 234 वाहनों पर की गई कार्रवाई, वसूला 77 हजार का जुर्माना

बिलासपुर. ट्रैफिक को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरू हो गई है. बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर पुलिस ने 234 वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म और संदिग्धों की जांच की गई. वहीं पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 77,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 से 9 बजे तक और शहरी क्षेत्रों में रात 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ये सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button