देशराजनीतिविदेश

H.E Hage Geingob Passes Away: नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का कैंसर के चलते निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विंडहोक: H.E Hage Geingob Passes Away यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि आज सुबह राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हेज गिंगोब लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था और आज सुबह निधन हो गया।

नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो एमबुम्बा ने गिंगोब के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि गींगोब की रविवार को राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने लोगों के एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के स्तंभ को खो दिया है। इसके साथ ही कार्यवाहक राष्ट्रपति ने गिंगोब के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भा जाहिर की।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने पिछले महीने ही जनता को इस बात की जानकारी दी थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। हालांकि गंभीर बीमारी के बाद उन्होंने अपना काम जारी रखा। लेकिन हालत बिगड़ने के बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए और 2 फरवरी को लौटने वाले थे। लेकिन उनके लौटने से पहले ही निधन की खबर आ गई।

आपको बता दें कि हेज गिंगोब ने 12 साल तक बतौर प्रधानमंत्री नामीबिया में काम किया। इसके बाद 2014 में वो नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बने। पिछले कई सालों से गिंगोब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का साना कर रहे थे। साल 2013 में उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर होने की जानकारी दी थी हालांकि वो ठीक हो गए थे। पिछले साल 2023 में गिंगोब ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में उनकी ओर्टिक सर्जरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button