विंडहोक: H.E Hage Geingob Passes Away यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि आज सुबह राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हेज गिंगोब लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था और आज सुबह निधन हो गया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने पिछले महीने ही जनता को इस बात की जानकारी दी थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। हालांकि गंभीर बीमारी के बाद उन्होंने अपना काम जारी रखा। लेकिन हालत बिगड़ने के बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए और 2 फरवरी को लौटने वाले थे। लेकिन उनके लौटने से पहले ही निधन की खबर आ गई।
आपको बता दें कि हेज गिंगोब ने 12 साल तक बतौर प्रधानमंत्री नामीबिया में काम किया। इसके बाद 2014 में वो नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बने। पिछले कई सालों से गिंगोब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का साना कर रहे थे। साल 2013 में उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर होने की जानकारी दी थी हालांकि वो ठीक हो गए थे। पिछले साल 2023 में गिंगोब ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में उनकी ओर्टिक सर्जरी हुई है।



