छत्तीसगढ़

Sukma Naxal News: न​क्सलियों ने 4 मजदूरों को किया अगवा, जल जीवन मिशन का कार्य में लगे जेसीबी को भी ले गए

सुकमा: Sukma Naxal News प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। आए दिन वनांचल क्षेत्र की धरती लाल हो रही है। लगातार ग्रामीण और जवानों को नुकसान पहुंचाने की ताक पर रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सुकमा के जगरगुंडा इलाके में न​क्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं।

Sukma Naxal News सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था। इस काम में चार मजदूरी भीड़े हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। इस घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।

गौरतलब है कि ये गांव जगरगुंडा थानाक्षेत्र के सिंगराम का है। यह इलाका घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है. यह बीजापुर व सुकमा का सरदर्दी इलाका है। यहां नक्सली जो चाहते हैं वो करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button