छत्तीसगढ़

त्योहारों में रेलवे का बड़ा तोहफा! स्पेशल ट्रेनों से आसान होगी घर वापसी, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए भी खास इंतज़ाम

नवरात्रि से छठ पूजा तक यात्रियों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, 54 फेरे… सीटें ‘पहले आओ-पहले पाओ’ पर उपलब्ध

बिलासपुर। त्योहारी सीजन में घर जाने और दर्शन करने वालों की मुश्किलें इस बार रेलवे ने आसान कर दी हैं। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 6 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएँगी और यात्रियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर कंफर्म सीट मिलेगी।

डोंगरगढ़ के लिए पूजा स्पेशल

मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार रेलवे ने पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनें शुरू की हैं।

  • कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) : 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 5:30 बजे कोरबा से रवाना होगी और दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुँचेगी।

  • इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) : रोजाना सुबह 5:00 बजे इतवारी से चलेगी और 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुँचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा, ताकि गांव और कस्बों से आने वाले श्रद्धालु भी आसानी से डोंगरगढ़ पहुँच सकें।

बिलासपुर से पुणे और यलहंका के लिए सुविधा

  • बिलासपुर-हडपसर (पुणे) : एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन 22 और 23 अक्टूबर को चलेगी।

  • बिलासपुर-यलहंका : 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार और बुधवार को 22 फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सीट उपलब्धता का पूरा ब्योरा भी जारी किया है, जिससे लोग अग्रिम बुकिंग करा सकें।

इतवारी-शालीमार और इतवारी-धनबाद के बीच स्पेशल

  • इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल : 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

  • इतवारी-धनबाद दीपावली स्पेशल : 17 और 18 अक्टूबर को एक फेरे के लिए उपलब्ध रहेगी।

रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से न केवल यात्रियों को त्योहारों पर आरामदायक यात्रा मिलेगी बल्कि भीड़-भाड़ पर भी नियंत्रण रहेगा।

Related Articles

Back to top button