देश

Pulwama attack 5th Anniversary : अब तक नहीं भरे आतंकी हमले के जख्म, पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : Pulwama attack 5th Anniversary : 14 फरवरी 2019 ये वो तारीख है जिसे कोई भारतीय कभी भूल नहीं सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन देश का सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे और 35 जवान घायल हुए थे। इस हमले की खबर सामने आते ही पूरा देश सकते में आ गया था। हर कोई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा था और घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज इस हमले को पांच साल पूरे हो गए हैं, लेकिन देश आज भी पुलवामा हमले के दर्द को भूल नहीं पाया है।

बता दें कि, पुलवामा आतंकी हमला 14 फरवरी, 2019 को हुआ था। इस काले दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों के लदे वाहन के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले को निशाना बनाया था। आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 35 घायल हुए थे। सीआरपीएफ के काफिले में 78 गाड़ियां थीं, जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सफर कर रहे थे।

पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Pulwama attack 5th Anniversary : पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश के लोगों के साथ-साथ कई बड़े नेताओं ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले को बुधवार को पांच साल पूरे हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button