छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 फरवरी को करेंगे मेले का शुभारंभ
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान, जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल उपस्थित रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।



