देश
India Techade: PM मोदी ने गुजरात और असम में 3 Semiconductor परियोजनाओं की आधारशिला रखी, युवाओं को मिली बड़ी सौगात
I
ndia’s Techade: आज (13 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए असम और गुजरात में 1.25 लाख करोड़ रुपये के तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओ का शिलान्यास किया. ‘इंडिया टेकेड चिप्स फार विकसित भारत’ के कार्यक्रम में पीएम मोदी इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी.आपको बता दें इस परियोजना के तहत गुजरात के धोलेरा, साणंद में दो सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू किए जाएंगे. वहीं असम के मोरीगांव में एक प्लांट की शुरुआत की जाएगी.
‘आत्मनिर्भर भारत मिशन में सेमीकंडक्टर उद्योग का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है’ , बोले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘आज एक साथ तीन सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन है. तीनों परियोजना और हाल में हुए माइक्रॉन परियोजना, इन चारों को मिलकर 4 बड़े प्लांट तैयार होंगे और भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित होगी. पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में सेमीकंडक्टर उद्योग का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है. इन चारों में से एक प्लांट आज असम में लगा है. डबल इंजन की सरकार में कैसे काम होता है ये चारों प्लांट इसका उदाहरण हैं.’



