NDA Parliamentary Party Meeting LIVE: ऑपरेशन सिंंदूर के बाद एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक, सांसदों ने PM मोदी को माला पहनाकर किया सम्मानित, हर-हर महादेव के नारे लगे

NDA Parliamentary Party Meeting LIVE: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद आज एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक हो रही है। दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से NDA सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे लगे। एनडीए की महिला सांसद अग्रिम पंक्ति में बैठीं हैं।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पास किया गया है। दोनों ऑपरेशन (ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष) पर प्रस्ताव पास किया गया है। वहीं पीएम मोदी थोड़ी देर में एनडीए सांसदों को संबोधित भी करेंगे। वे अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, देश की सुरक्षा चुनौतियों और संसदीय चर्चा में उठे कई राजनीतिक मुद्दों पर बोल सकते हैं।
🚨 Delhi: NDA parliamentary party meeting begins!
Defence Minister Rajnath Singh, Home Minister Amit Shah, BJP MP Kangana Ranaut, BJP President JP Nadda, and PM Narendra Modi arrive for the meeting. pic.twitter.com/mlUQeTUvPM
— Siddharth (@Siddharth_00001) August 5, 2025
NDA संसदीय दल की बैठक, 21 अगस्त से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA की पहली बैठक है। इसमें भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल हुए हैं। सभी NDA सांसदों का बैठक में शामिल होना अनिवार्य किया गया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की यह बैठक काफी समय के बाद हो रही है और संसद के चालू सत्र में चल रहे गतिरोध के बीच पहली बैठक है। पीएम मोदी के अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा और विपक्ष के खिलाफ रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।
#WATCH | Delhi: TDP chief Chandrababu Naidu and Jana Sena Party chief Pawan Kalyan felicitate Prime Minister Narendra Modi at the NDA Parliamentary Party meeting. pic.twitter.com/gEn8kftQFb
— ANI (@ANI) June 7, 2024
एनडीए की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी होगी, जो नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है और संसद का मानसून सत्र भी इसी दिन समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल हैं, और इसकी वर्तमान संख्या 782 है। यदि विपक्ष अपना उम्मीदवार घोषित करता है, तो 9 सितंबर को चुनाव होना तय है।


