देश

जापान में प्राइवेट कंपनी का पहला रॉकेट लॉन्च, थोड़ी ही देर बाद हो गया विस्फोट

जापान में प्राइवेट कंपनी का पहला रॉकेट लॉन्च, थोड़ी ही देर बाद हो गया विस्फोट

Japan Rocket Blast: जापान में पहली बार किसी निजी क्षेत्र की कंपनी ने रॉकेट बनाया। लेकिन जापान का पहला प्राइवेट कंपनी का रॉकेट लॉन्च होने के थोड़ी देर बाद ही विस्फोट से चकनाचूर हो गया।

जापान में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी निजी कंपनी ने रॉकेट बनाया हो और उसे अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किया हो, लेकिन प्रक्षेपित करने के थोड़ी ही देर बाद उसमें ब्लास्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार ऑनलाइन वीडियो में दिख रहा है कि ‘कैरोस’ नामक रॉकेट को मध्य जापान के वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया जाता है, लेकिन इसके उड़ान भरते ही कुछ सेकंड में विस्फोट हो जाता है। इलाके में धुएं का भारी गुबार देखा गया और कुछ जगहों पर आग की लपटें उठने लगीं।

प्रक्षेपण में पहले ही कई बार हो चुकी थी देरी

वीडियो में दिख रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में उस स्थान पर पानी डाला जा रहा है। यह रॉकेट जापान की राजधानी टोक्यो स्थित स्टार्ट-अप ‘स्पेस वन’ का था और उसने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जापानी मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रक्षेपण में पहले ही कई बार देरी हो चुकी थी और आखिरी बार शनिवार को एक जहाज को खतरे वाले क्षेत्र में देखे जाने के बाद प्रक्षेपण को स्थगित किया गया था। अगर यह कामयाब हो जाता, तो ‘स्पेस वन’ अंतरिक्ष की कक्षा में रॉकेट भेजने वाली पहली निजी कंपनी होती।

अमेरिका की निजी कंपनी का चंद्रयान भी पलट गया था

इससे पहले अमेरिका की एक निजी कंपनी ने चंद्रमा पर यान उतारा था। यह पहला मौका था जब कोई निजी कंपनी का यान चंद्रमा पर उतरा हो। हालांकि यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद पलट गया था। इससे चिंता व्याप्त हो गई। करीब 50 साल बाद कोई अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा की धरती पर उतरा था। वह भी प्राइवेट कंपनी का चंद्रयान, जिसका नाम ओडीसियस लैंडर है। वह जब चंद्रमा की सतह पर उतरा तो कुछ खराबी के चलते टीम का अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया था। नासा ने बताया था कि उतरते समय मून लैंडर ओडीसियस का एक पैर चंद्रमा पर फंस गया था। इसकेएक हफ्ते बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले ओडीसियस ने काम करना बंद कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button