छत्तीसगढ़

CG NEWS : बारिश के साथ गिरे ओले, बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, देखें ओलावृष्टि का Video

बलरामपुर,धमतरी। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम की वजह से कई जगह आंधी-तुफान से साथ भारी बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई है. बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान हुआ है. जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

वहीं बलरामपुर जिले में अचानक मौसम बिगड़ने से तूफान के साथ जमकर ओले बरसे. ओलावृष्टि का एक वीडियो भी वाड्रफनगर विकासखंड से आया है, जहां जमकर ओले गिरे. लगभग आधे घंटे तक बारिश और ओला गिरने से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है. बेमौसम बारिश से गेंहू, सरसों और सब्जियों की खेती पर बुरा असर पड़ सकता है. खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

धमतरी में भी ओलावृष्टि से फसल हुए बर्बाद

वहीं धमतरी के माडम सिल्ली इलाके के 6 गांवों में अति ओलावृष्टि हुई है. इतनी ज्यादा बर्फबारी के बाद इलाका ठंड पड़ गया है. कुछ जगहों पर तो बच्चे बर्फ से खेलते भी दिख रहे है. लेकिन ये खूबसूरत लगने वाला दृश्य किसानों के लिए दुखदाई है. इलाके में लगाई गई धान और सब्जी की सारी फसल बर्बाद हो चुकी है. आम, पपीता के पेड़ों पर कुछ बचा नहीं है. बर्फ के इतने बड़े-बड़े गोले बरसे है कि बड़ी संख्या में पक्षी और गिलहरी इनकी चपेट में आकर मर गए हैं. अब क्षेत्र के ग्रामीण प्रशासन से मुआवजा मांग रहे हैं. किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल लगाई थी. जो बर्बाद हो गई है. इस मामले में धमतरी कलेक्टर ने बताया कि राजस्व की टीम को नुकसान का आंकलन करने भेजा गया है.जैसे ही रिपोर्ट आएगी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

देखिये ओलावृष्टि का वीडियो-

बलरामपुर

धमतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button