क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर क्राइम: किडनैपिंग कर नाबालिग से गैंगरेप : एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में एक किशोरी का एक्स बॉयफ्रेंड श्याम नायक शामिल है. वह अपने साथी ओम अहिरवार और एक नाबालिग के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. सिटी कोतवाली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 16 साल की नाबालिग कपड़ा दुकान में काम करती है. वह बीते मंगलवार की रात 9.30 बजे दुकान से काम कर घर लौट रही थी. इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास से किशोरी का उसके एक्स बॉयफ्रेंड श्याम नायक और उसके साथियों ओम अहिरवार और एक नाबालिक ने अपहरण कर लिया. फिर देवरीखुर्द क्षेत्र के एक सुने मकान में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे दिन सुबह 7 बजे उसे वापस महारानी स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले. वहां से पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद नाबालिग परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button