छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग : मैनपाट में बड़ा हादसा: आधी रात घर में लगी आग, सो रहे 2 मासूम बहन व 1 भाई की जलकर मौत

अंबिकापुर. 3 children death to burnt: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। बरिमा गांव में एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मां दूसरे कमरे में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी। आग लगने की खबर मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह कमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से मैनपाट में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button