बिग ब्रेकिंग : मैनपाट में बड़ा हादसा: आधी रात घर में लगी आग, सो रहे 2 मासूम बहन व 1 भाई की जलकर मौत

आग इतनी तेजी से फैली कि नींद में रहे बच्चों को उठकर भागने का मौका भी नहीं मिला और तीनों की जलकर मौत हो गई। घटना के वक्त मां चौथे बच्चे को देखने दूसरे कमरे में गई थी। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल के भीतर बताई जा रही है।
गांव वालों ने बुझाई आग
महिला का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी। फिर इस घटना की खबर गांववालों ने कमलेश्वरपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही सुबह तहसीलदार व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
मैनपाट में शोक का माहौल
घटना की खबर लगते ही बरिमा सहित आस-पास के गांवों के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शवों को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। इस हृदयविदारक घटना से मैनपाट में शोक का माहौल है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने घर में आग लगाने की आशंका जताई है।



