छत्तीसगढ़

 भीषण गर्मी में राहत देने शीतल जल व बेल शरबत वितरण…महिला मंडल श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की बहनों की अभिनव पहल

 

रायगढ़। नवतपा की भीषण गर्मी में  सेवा परमो धर्मः को हृदय से स्वीकार कर महिला मंडल श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की बहनों ने शुकवार 31 मई के दिन एक दिवसीय निःशुल्क शरबत एवं जल वितरण सेवा कार्य पोस्ट आफिस के पास में किया. इस सेवा कार्य का आरंभ डॉ. ऊर्जिता बेन दिव्याँगजी पटेल के शुभ हस्तों से संपन्न हुवा. सुबह 10 बजे अतिथि विशेष डॉ. ऊर्जिताजी पटेल ने दीप प्रज्वलन कर शरबत एवं ठंडा पानी पाउच वितरण सेवा का आरंभ किया।


यह सेवा कार्य सुबह से अनवरत दोपहर 1 बजे तक चलता रहा जिसमे 800 ग्लास शरबत एवं 250 ठंडे पानी पाउच का वितरण किया गया साथ थी सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।
नवतपा की प्रचंड गर्मी में सैकड़ो राहगीरों एवं पथिकों के कंठ तृप्त हुए, इस सेवा से समाज की बहनों में आत्मसंतुष्टि की भावना जागृत हुई. आगे आने वाले समय में भी सेवा कार्य के लिए सभी प्रतिबद्ध हुवे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button