देश
Natinol news:लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार वाराणसी आएंगे मोदी,

Natinol:लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के अपने पहले दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे और 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के लिए आय सहायता योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे।
पीएम मोदी मंगलवार, 18 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे।हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। तीसरी बार प्रधानमंत्री
Prime Minister के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने को अधिकृत करने वाली अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए।
इस प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, वह वाराणसी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की किस्त जारी करेंगे। अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। शाम करीब 7 बजे मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह करीब 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘पूजा’ और ‘दर्शन’ भी करेंगे। भाजपा के वाराणसी जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए काशी आ रहे हैं।


