देश

Monsoon Arrival: MP-UP और बिहार समेत 7 राज्य के लोग निकाल लें छाता और रेनकोट, आंधी-तूफान के साथ आ रहा मानसून, 72 घंटों का काउंटडाउन हुआ शुरू

Monsoon Arrival: उत्तरी- पश्चिमी और उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी खुशखबरी दी है। IMD ने MP-UP और बिहार (Bihar) समेत 7 राज्यों में तीन दिनों (72 घंटे) में मानसून की एंट्री की बात कही। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो गया। अभी इन राज्यों के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में इन राज्यों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इससे राज्यों को लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 दिन थमे रहने के बाद गुरुवार 20 जून को कुछ राज्यों में पहुंचा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े हिस्से में पहुंच गया है।

मौसम विभाग (weather department) का कहना है कि गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा के हिस्से, गांगेय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (20 जून, 2024) को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंचा, जिससे गर्मी से जूझ रहे शुष्क क्षेत्रों को राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में देश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 20 जून के बीच 77 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा 92.8 मिमी होती है।

इन राज्यों में तीन दिन में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मानसून की दस्तक देने के साथ ही इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

6 दिन तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में रूका रहा मानसून

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है। मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था। 18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में 25 जून के बाद बरसेंगे बदरा

 देश की राजधानी दिल्ली के लोगों का भीषण गर्मी की वजह से हाल बेहाल है। मानसून के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में रहने वालों को अभी मानसूनी बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। 19 जून को मानसून ने यूपी में आहट दे दी है। अब आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है ​कि दिल्ली में मानसून 25 जून के बाद किसी भी समय आने की संभावना है। इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि मानसून 27 जून तक आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button