छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ा सड़क हादसा.. दो कार सवारों की दर्दनाक मौत, मरने वाले दोनों RIMS अस्पताल के डॉक्टर..

रायपुर: राजधानी रायपुर के आसपास के इलाकों में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। (Raipur Mandir Hasaud Car Accident) इसी कड़ी में रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में आज सुबह एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया हैं जहां दो कारों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं।

यह पूरा हादसा मंदिर हसौद के जिंदल मोड़ में सामने आया है। इस टक्कर के बाद एक गाडी सड़क किनारे जा पलटी जिसमे सवार दो लोगों की साँसे थम गई। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। (Raipur Mandir Hasaud Car Accident) इस हादसे में किस कार ड्राइवर ने लापरवाही बरती इसकी जाँच की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button