छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ को मिला भूमि सम्मान : भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा और सरगुजा ने बनाई जगह, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया. साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है. उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए हैं, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button