देश
CM केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, CBI की गिरफ्तारी के बाद शुगर लेवल गिरा, देखें VIDEO

CM Arvind Kejriwal Sugar Level Down: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। Delhi Excise Policy Case में फंसे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। CBI ने केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किया था, जहां गिरफ्तारी के बाद उनका शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें अलग रूम में शिफ्ट किया गया है।
CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी। इससे पहले, शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED ने 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था। वे पिछले 87 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं। हालांकि वे 10 मई से 2 जून यानी 21 दिन के लिए पैरोल पर थे।


