छत्तीसगढ़

Raigarh News: डॉक्टर्स डे और सीए दिवस के अवसर नामचीन डॉक्टर्स और सीए का किया गया सम्मान…रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल

रायगढ़ – – शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल से क्लब के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में सदस्यों ने आज डॉक्टर्स डे के सुअवसर पर एक जुलाई को शहर के चिकित्सा जगत में सेवा देने वाले समर्पित चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम शहर के संजीवनी नर्सिंग होम में आज सुबह 11 बजे चिकित्सा जगत के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विधानचंद्रराय की प्रतिमा के समक्ष दीप व पुष्पअर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात शहर के नामचीन 33 चिकित्सकों का सम्मान संजीवनी नर्सिंग होम में शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के पश्चात क्लब के सदस्यों ने शहर के चिकित्सकों व सम्मानीय सीए के निजी स्थान में जाकर उन्हें शाल श्रीफल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया व डॉक्टर्स डे को यादगार ढंग से मनाया।
संजीवनी नर्सिंग होम में इनका हुआ सम्मान – – संजीवनी नर्सिंग होम में शहर के नामचीन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ अनिल तिर्की, डॉ मालती कुमारी, डॉ पी. के गुप्ता, डॉ टी एल पटेल, डॉ गणेश पटेल, डॉ धनंजय पटेल, डॉ अमित आशीष तिर्की, डॉ यू एस गुप्ता, डॉ दिनेश पटेल, डॉ प्रकाश चेतवानी, डॉ जितेंद्र नायक, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ सुनील रात्रे व डॉ संगीता पांडेय, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ घनश्याम अग्रवाल, डॉ राजू अग्रवाल, डॉ शलभ अग्रवाल, डॉ ताराचंद पटेल, डॉ सूर्या साहू, डॉ शिव नायक, डॉ प्रशांत सक्सेना का सम्मान किया गया। इसी तरह चिकित्सक के उनके निजी स्थानों में जाकर बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नामचीन चिकित्सक डॉ पी के मिश्रा, डॉ प्रभात पटेल, ओपी फोर्टिस के डॉ अजय गुप्ता, डॉ मनदीप सिंह टूटेजा, अपेक्स हॉस्पिटल के डॉ मनोज गोयल, राजप्रिय हॉस्पिटल के डॉ आर के शर्मा, डॉ कीर्ति नंदा, डॉ अनंत सिंह, आर एल हॉस्पिटल के डॉ आर एल अग्रवाल, डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ प्रिया अग्रवाल व सीएमएचओ के डॉ बी के चंद्रवंशी, डॉ भानू पटेल व अशर्फी देवी हॉस्पिटल के डॉ रुपेंद्र पटेल का शाल श्रीफल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शहर के सम्मानीय सीए का किए सम्मान – – इसी तरह रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने शहर के सम्मानीय सीए संजय सोनी, संतोष टिबरेवाल, रवि अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बालकिशन केडिया, विनोद खजांची व भावेश मित्तल का शाल श्रीफल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इनकी रहा योगदान – – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संजीवनी नर्सिंग होम में आयोजित डॉक्टर्स डे के कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल , कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल, उत्पल जायसवाल, कल्पेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत मोनू अग्रवाल, अजय केडिया, मनीष जाय, नयन अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, विंकल छाबड़ा, डॉ के. एन पटेल, डॉ अनिल तिर्की, डॉ गणेश पटेल, डॉ मालती, डॉ संगीता, डॉ रिया, डॉ प्रकाश चेतवानी, डॉ सुनील रात्रे सहित सभी रोटेरियन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button