छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी ने अधिकारियों को चेताया! अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुसार करना होगा काम

अंबिकापुर। OP Chaudhary warned the officers सरगुजा के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी सरगुजा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ ही ओपी चौधरी ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस शासनकाल को माफिया राज बताते हुए कहा कि इसके पहले जो प्रदेश में माफिया राज चल रहा था। उसके बदले विष्णुदेव सरकार गुड गवर्नेंस की सरकार बनना चाहती है और इसके लिए अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना बेहद जरूरी है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वे पहली बार प्रभारी मंत्री बनने के बाद सरगुजा जिले के दौरे पर हैं। जिसे लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में किस तरह के विकास कार्य किये जा सकते हैं उसकी रूपरेखा बनाकर अधिकारियों को निर्देशित भी करेंगे।

हम आपको बता दें कि ओपी चौधरी ने इशारों ही इशारों में अपने पहले ही दौर में प्रदेश में चल रही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button