छत्तीसगढ़

कोरबा: सभी 4 मृतकों के लिए CM साय ने किया आर्थिक मदद का ऐलान.. परिवारों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा..

कोरबा: कटघोरा के जुराली के डिपरापारा में कुएं में डूबकर हुई मौतों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए उनके परिवारों को ढांढस बंधाया हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी चार मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए उन्हें को 4-4 लाख रुपये सौंपे जाने की बात कही हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़ कटघोरा थाना इलाके के जुराली के डिपरापारा में रहने वाला ग्रामीण घर के कुँए में अचानक गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता को बचाने उसकी बेटी भी कुँए में कूद गयी। इस दौरान पिता-पुत्री के कुँए से बाहर नहीं निकलने पर दो अन्य लोग नीचे उतरे लेकिन वे सभी भी बाहर नही आये और अंदर ही बेहोश होकर गिर गये। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button