छत्तीसगढ़

आकाशवाणी हल्बी भाषा के बाद अब गोंडी भाषा में भी सुनाएगा समाचार, 21 मई को राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायपुर। प्रदेश का लोकप्रिय रेडियो समाचार चैनल आकाशवाणी गोंडी में भी समाचार सुनाएगा। पूर्व में आकाशवाणी ने हल्बी भाषा में समाचार बुलेटिन की शुरुआत की थी। जिसके बाद जनजाति समुदाय की प्रमुख बोली गोंडी में भी समाचार बुलेटिन शुरू करने का निर्णय आकाशवाणी ने लिया है। 21 मई से छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय के प्रमुख बोली गोंडी भाषा में समाचार बुलेटिन की शुरुआत की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बाहुल्य राज्य हैं। यहां आदिवासियों की जनजाति समुदाय की प्रमुख बोली गोंडी है। जिसमें आकाशवाणी समाचार 21 मई से समाचार बुलेटिन शुरू कर रहा है। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 21 मई की शाम राजभवन रायपुर से इस समाचार बुलेटिन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ वसुधा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी।

गोंडी बोली में सप्ताहिक समाचार बुलेटिन जगदलपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र से हर रविवार शाम 6:30 बजे से मीडियम वेव पर 756 किलोहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर प्रसारित किया जाएगा। इस बुलेटिन को बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में सुना जा सकेगा।

आकाशवाणी समाचार इससे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते मार्च महीने से जनजाति बोली हल्बी में भी साप्ताहिक बुलेटिन शुरू कर चुका है। हल्बी में प्रसारित किए जा रहे इस साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का शुभारंभ बीते 25 मार्च को जगदलपुर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button