देश

Anant-Radhika’s wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले BKC के सभी होटल बुक, एक रात का किराया पहुंचा 1 लाख से ऊपर…

Anant-Radhika’s wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले होने वाले समारोहों की धूम मची हुई है. अनंत और राधिका की शादी हिंदू वैदिक रीति-रिवाज से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 जुलाई को होगी. इस लग्जरी शादी में देश-विदेश से मेहमान शरीक होंगे, जिसके चलते BKC के बड़े होटल्स की मांग काफी बढ़ गई है.

एक रात का किराया 1 लाख के पार

इस एरिया के लग्जरी होटलों की बुकिंग हाउसफुल होने के साथ-साथ  एक रात का किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. जिस होटल में एक रात ठहरने का किराया आम दिनों पर 13000 रुपये होता है, उसका किराया 91350 रुपये प्रति रात की दर पर पहुंच चुका है. ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट्स पर बीकेसी एरिया के लग्जरी होटलों की बुकिंग करने पर 9 जुलाई का किराया 10 हजार से 12 हजार प्लस टैक्स दिख रहा है तो वहीं 15 जुलाई का किराया 16 हजार प्लस टैक्स दिखा रहा है. 10 से 14 जुलाई के बीच की सारी बुकिंग फुल हो चुकी है. इस तारीख में कोई कमरा खाली नहीं है. हालांकि इस तारीख में मुंबई के दूसरे 5 स्टार होटलों जैसे- ग्रैंड हयात, ताज सांताक्रूज़, ताज में रूम्स उपलब्ध हैं.

शादी से जुड़ी खास बातें:

शादी से पहले 5 जुलाई को मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी.

12 जुलाई से 14 जुलाई तक शादी का जश्न चलेगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां और मशहूर लोग शामिल होंगे.

12 जुलाई को शादी होगी, 13 जुलाई को मेहमानों आशीर्वाद देंगे और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button