
Japan Airlines News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से पूरे विश्व के लोगों में फ्लाइट से यात्रा को लेकर दहशत का माहौल है। दहशत का यही नजारा जापान में देखने मिला है। यहां चीन से जापान के टोक्यो जा रहे बोइंग 737 विमान में आसमान में ही तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद जापान एयरलाइंस का बोइंग विमान 10 मिनट में 26000 फीट नीचे गिर गया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। फ्लाइट के क्रैश होने के संभावित स्थिति को देखते हुए विमान में बैठे 191 यात्री अंतिम समय भगवान को याद करने लगे। साथ ही अपनों को आखिरी मैसेज लिखने लगे। हालांकि, आखिर में विमान की लैंडिंग सेफ तरीके से जमीन पर हुई।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस बोइंग के इस विमान में 191 यात्री सवार थे। चालक दल के सदस्यों को जोड़कर यह करीब 200 के आसपास है। अधिकांश यात्री चीन के थे, जो जापान के टोक्यो जा रहे थे।
जापान सरकार के मुताबिक केबिन में कुछ टेक्निकल फॉल्ट की समस्या सामने आई थी, जिसे पायलट ठीक करने की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान विमान को 10 मिनट में 26000 फीट ऊंचाई से नीचे लाया गया। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान ने केबिन में हवा का दबाव बनाए रखने वाले प्रेशराइजेशन सिस्टम में फॉल्ट के बारे में अलर्ट जारी किया, तो पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया।
एयर होस्टेस की वार्निंग से हड़कंप
फ्लाइट के नीचे उतरने के साथ ही एयर होस्टेस ने वार्निंग जारी किया। वॉर्निंग सुनते ही फ्लाइट में हड़कंप मच गया। लोग चीखने और चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोग आखिरी वसीहत लिखने लगे। एक यात्री ने विमान को नीचे गिरता देख लिखा- मेरा शरीर अभी भी यहीं है। मेरे पैर कांप रहे हैं। जब आप जीवन या मृत्यु का सामना करते हैं, तो बाकी सब कुछ तुच्छ लगता है। विमान को लैंड कराने के बाद उसे करीब 1 घंटे तक जस का तस रखा गया। लोगों को इसके बाद ही बाहर निकाला गयाय़




