देश

President Murmu Played Badminton: बैडमिंटन की शानदार खिलाड़ी हैं राष्ट्रपति मुर्मू, साइना नेहवाल को दी कड़ी टक्कर, देखें VIDEO

President Draupadi Murmu Played Badminton: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम देखने को मिला है। दरअसल, उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। उन्होंने ‘एक्स’ पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा कि यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल, 11 जुलाई को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति ने इससे पहले डुरंड कप फुटबॉल की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया था। यह इस टूर्नामेंट का 133वां संस्करण है। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से कोलकाता में शुरू हो रही है।

राष्ट्रपति ने दिया ये संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया हैंडल (X) से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसके कैप्शन में लिखा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

President Draupadi Murmu Played Badminton: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश में आगे लिखा गया कि पद्म पुरस्कार विजेताओं को उनकी कहानी-मेरी कहानी व्याख्यान सीरीज के हिस्से के रूप में पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सास्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बात करेंगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button