छत्तीसगढ़

बलरामपुर: ननिहाल आए थे नौनिहाल, नानी के घर में पानी में डूबे, मकान के लिए बनाए गड्ढे में गई जान

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में हुई एक घटना में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए एक गड्ढे में डूबकर दो भाई बहन की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम अपनी नानी के घर आए थे। यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेतो निवासी धीरेंद्र जायसवाल की पत्नी अपने मायके ग्राम केसारी गई थी। साथ में उनके 2 बच्चे 6 वर्षीय कार्तिक व 5 वर्षीय दीपा भी नानी के घर घूमने गए थे। नानी के घर के बाहर ही नया घर बनाने जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। घरवालों को ये अंदेशा नहीं था कि यह गड्ढा किसी का काल बन जाएगा। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे और अचानक उसमें गिर गए। घर के किसी सदस्य को वहां मौजूद नहीं होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल सका।

काफी देर तक बच्चे घर में नहीं दिखे तो परिजन उन्हें खोजने लगे। इसी बीच जब उन्होंने गड्ढे में झांककर देखा वे सन्न रह गए। दोनों बच्चों पानी से भरे गड्ढे में गिरे थे। परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button