छत्तीसगढ़

Bijapur Naxalite Attack: व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत, शहीद STF जवान भरत लाल साहू को सीएम समेत मंत्रियों ने नम आखों से दी श्रद्धांजलि

रायपुर: BTribute to martyr STF jawan Bharat Lal Sahu सीएम साय ने आज माना स्थित चौथी वाहिनी बटालियन पहुंचकर बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवान भरत साहू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान भारत साहू का पार्थिव शरीर कुछ देर में घर के लिए रवाना होगा।

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : सीएम साय

Tribute to martyr STF jawan Bharat Lal Sahu इस दौरान सीएम साय ने कहा, बीजपुर में 17 जुलाई को नक्सली घटना हुई है। इस घटना में हमारे दो जवान शहीद हुए। साथ ही चार जवान घायल हुए हैं। कल घायल जवानों से मुलाकात हुई है। सभी खतरे से बाहर हैं। हम शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में नक्सली सिमटते जा रहे हैं। आने वाले समय में भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ जारी रहेगी।

आपको बता दें कि नक्सलियों को आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए तर्रेम थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। जिसमें एसटीएफ के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए। जबकि चार अन्य जवानों के घायल हो गए। जिन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button