क्राइमछत्तीसगढ़

सरगुजा CRIME : जीजा ने टांगी से हमला कर अपने साले को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा। जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में सो रहे साले पर जीजा ने टांगी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसाखार के राजापुर में रहने वाले अनुरंजन लकड़ा का अपने जीजा मनोज बड़ा के साथ मठ बनाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था. इस बात से गुस्साए जीजा ने बीती देर रात घर पर सो रहे साले अनुरंज पर टांगी नुमा हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना की जानकारी सीतापुर पुलिस को मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. वहीं हत्या के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button