छत्तीसगढ़
CG Assembly Monsoon Session 2024: विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामे के हैं आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष…

रायपुर। आज सावन का पहला सोमवार है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र भी आज 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, जो 26 जुलाई को समाप्त होगा। वहीं इस बार मानसून सत्र में पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय और शासकीय काम निपटाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सत्र के पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे।
राजस्व मंत्री के विभाग अंतर्गत वन भूमि पट्टा के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने की शिकायत करेगी। सीएम साय स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत रायपुर जिले के स्कूलों में शिक्षकों के लिए पदों की पूर्ति से जुड़े सवाल करेंगे। वहीं वन मंत्री कश्यप विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बीमा राशि से जुड़े सवाल किए जाएंगे।


