क्राइमछत्तीसगढ़

सारंगढ़ Crime : कांग्रेस नेता की हत्या, अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल

सारंगढ़: Congress leader Harinath Patel murdered छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांग्रेस नेता ही हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Congress leader Harinath Patel murdered मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिंगापुर का है। दरअसल, यहां सड़क किनारे कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

वहीं सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या किस वजह से हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस हत्या के करणों का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button