छत्तीसगढ़

Raigarh News: अंडर 19 क्रिकेट का ट्रायल 18 अगस्त को, स्टेडियम मे होगा ट्रायल

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अंडर 19 टेस्ट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 18 अगस्त को फिटनेस टेस्ट और ट्रायल स्टेडियम में ही होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 19 के सभी मैच टेस्ट आधार पर होंगे फिटनेस टेस्ट एवं ट्रायल के लिए सुबह 11:30 बजे रायगढ़ स्टेडियम में खिलाडियों को पहुंचने के लिए कहा गया है। सुबह 11:30 बजे से नाम एवं नियमावली बताकर खिलाडियों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धीकी, अभिषेक गुप्ता को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडियों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

यह है नियमावली एवं फीस
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडियों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। ट्रायल के लिए 19 के प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु 200 रुपये शुल्क रखा गया है। जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर 19 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2006 रखी गई है। अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2006 में या उसके बाद जन्मे हैं। राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 30-30 खिलाडियों को चयन कर कैम्प व अभ्यास मैच कराया जाएगा। फिर सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। सभी नये खिलाडियों को ट्रायल पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, 6 साल की मार्कशीट , तत्काल की फोटो के साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी जमा करवाएं। जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:30 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। ट्रायल के समय अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी लिंक मोबाईल नंबर के साथ लेकर आए। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडियों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button