क्राइमछत्तीसगढ़

बालोद: 53 की उम्र में मंडी उप निरीक्षक का प्यार चढ़ा परवान, लिवइन में बिताए हसीन पल, फिर मोहब्बत को सुला दी मौत की नींद…

बालोद. शादीशुदा मंडी उप निरीक्षक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है. उप निरीक्षक ने अपनी प्रेमलीला का अंत इसलिए कर दिया कि उसके प्रेमिका के इलाज में अधिक पैसे लगते रहे थे. जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. हालांकि, पुलिस ने खूनी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, पूरा मामला बालोद जिले के पांडे पारा का है. यहां दो साल पहले आरोपी मंडी उप निरीक्षक गंगाधर टंडन 53 वर्ष बालोद में पदस्थ था, जिसका उसी के कार्यालय में पदस्थ मृतिका सीमा धुरगल 45 वर्ष से प्रेम हो गया. जो विधवा थी. दोनों में बातचीत लगातार बढ़ने लगी. इसके बाद का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लिवइन में रहने लगे.

वहीं कई दिनों तक साथ रहने के बाद मंडी उप निरीक्षक का तबादला कवर्धा हुआ, लेकिन वह नहीं गया. इस दरमियान मंंडी उपनिरीक्षक किसी बीमारी से ग्रसित हो गई, जिसके इलाज में काफी पैसे खर्च हो रहे थे. जिसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में मंडी उप निरीक्षक ने प्रेमिका को डंडे से इतना पीटा की प्रेमिका की मौत हो गई. इतना ही आरोपी ने मामले को दबाने के लिए फर्श में लगे खून को भी साफ किया.

हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामे के लिए भेजा. वहीं पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज आरोपी को चंद घंटों में धर दबोचा. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button