हैदराबादः आइसक्रीम खाते ही अजीब-अजीब हरकतें कर रहे थे बच्चे और बूढ़े, अधिकारी ने की जांच तो रह गए हैरान, पार्लर में हो रहा था ऐसा काम

हैदराबादः ice cream mixed with alcohol तेलंगाना के हैदराबाद में आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ हुआ है। साथ ही रैकेट में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि यह आइसक्रीम बच्चों को बेची जा रही थी। छापेमारी का नेतृत्व करने वाले अधिकारी प्रदीप राव ने बताया कि अल्कोहल युक्त ऐसे 23 आइसक्रीम के डब्बों को जब्त किया गया है जो शख्स बेच रहा था। अधिकारियों ने इस मामले में दयाकर रेड्डी, शोभन और व्हिस्की युक्त आइसक्रीम के उत्पादन और बिक्री में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आइसक्रीम पार्लर का संचालन शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा किया जा रहा था।
ice cream mixed with alcohol अधिकारियों को जांच में ये भी पता चला कि नशे वाले इस आइक्रीम का विज्ञापन बच्चों और युवाओं सहित ग्राहकों को लुभाने के लिए फेसबुक पर किया जा रहा था। इस आइसक्रीम का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी कि इसमें शराब मिली हुई हैं। उत्पाद शुल्क विभाग ने ऐसे उत्पादों के निर्माण और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नहीं थम रहे ऐसे मामले
बता दें कि इसी साल जून के महीने में मुंबई के मलाड इलाके में एक आइसक्रीम कोन में उंगली मिली थी। इस उंगली के हिस्से के मामले में जांच के दौरान अहम खुलासा हुआ था। ‘डीएनए’ परीक्षण से पता चला था कि अंगुली का वह हिस्सा पुणे के इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्टरी के कर्मचारी का था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में मिली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया कि अंगुली के हिस्से का डीएनए और आइसक्रीम फैक्टरी के कर्मचारी ओमकार पोटे का डीएनए एक ही है।



