देश

चीफ जस्टिस के सामने युवक ने गर्दन पर चलाया चाकू, कर्नाटक हाई कोर्ट में सनसनीखेज घटना

बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट के परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से कथित रूप से अपना गला रेतकर अपनी जान देने की कोशिश की। अदालत परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को तत्काल बचाया और उसे एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट रूम में मौजूद चीफ जस्टिस भी इस वाकए से सन्न रह गए। चीफ जस्टिस ने इस घटनाक्रम के बाद हाई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है, तो वहीं दूसरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद हाई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

चीफ जस्टिस के सामने हुई घटना
पुलिस के अनुसार मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत कक्ष संख्या-1 के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों को एक फाइल सौंपी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने चीफ जस्टिस विपिनचंद्र अंजारिया के सामने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल श्रीनिवास को बोरिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वह अदालत कक्ष संख्या-1 में दाखिल हुआ और चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया। अंदर तैनात हमारे सुरक्षा कर्मचारियों ने देखा और तुरंत उसे बचाया। वह अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button