Bundle of Notes Found in Rajya Sabha: राज्यसभा में कांग्रेस नेता की सीट में मिली नोटों की गड्डी, नेताजी बोले- मैं तो 500 रुपए का एक ही नोट लेकर आया था

नई दिल्ली: Bundle of Notes Found in Rajya Sabha संसद का शीतकालीन सत्र बेहद हंगामेदार है, रोजाना किसी न किसी मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच गहमा गहमी देखने को मिल रही है। वहीं, आज भ राज्यसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल कांग्रेस सांसद की सीट पर नोटों की गड्डियां मिली है, जिसे लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि कल सिक्योरिटी जांच के दौरान सीट नंबर 222 पर नोटों की गड्डियां मिली थी। बता दें कि जिस सीट नंबर 222 से कैश बरामद हुए वह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की है। मामले को लेकर वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी।
Bundle of Notes Found in Rajya Sabha मिली जानकारी के अनुसार आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “मैं सदस्यों को सूचित करता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की, जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया था, और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और यह चल रही है।”
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपए का एक नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।


