देश

मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित दंतेवाड़ा को 5 करोड़ की मदद दी

राहत सामग्री लेकर विशेष ट्रेन रवाना, सीएम मोहन यादव बोले – पड़ोसी धर्म का कर रहे पालन


रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की है। इसके साथ ही राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन भी छत्तीसगढ़ रवाना की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दंतेवाड़ा में हालात गंभीर हैं। ऐसे समय में मध्यप्रदेश सरकार पड़ोसी राज्य के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर और मदद दी जाएगी।

डॉ. यादव ने कहा – “प्रधानमंत्री जी की यही भावना है कि दुख और परेशानी के समय सभी सरकारें सहयोग करें। इसी भावना के तहत पड़ोसी धर्म निभाते हुए हम छत्तीसगढ़ के साथ हैं।”

Related Articles

Back to top button