देश

KEDARNATH BREAKING: केदारनाथ यात्रा से पहले बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे से वित्तीय नियंत्रक की कटी गर्दन, मौत

Civil Aviation Financial Controller beheaded by helicopter in Kedarnath: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हो गया. रविवार दोपहर हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है. सैनी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन के वित्तीय नियंत्रक थे.

सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे तो टेल रोटर (पिछला पंखा) की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूत्रों के मुताबिक हेलीपैड पर हादसे के वक्त उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे. यह हादसा निरीक्षण के दौरान हुआ. बता दें कि केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है.

बता दें कि 25 अप्रैल से बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं, जिसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. साथ ही केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम भी मंदिर समिति कर रही है. सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवा भी धाम पहुंच गई है.

डीजीसीए ने केदारनाथ धाम के लिए इस बार नौ हेली सेवाओं की अनुमति दी है. ये नौ हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से उड़ान भरेंगी. हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुक करा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button