देश

Agniveer Scheme Updates: अब कोई भी अग्निवीर नहीं होगा बेरोजगार..सभी को मिलेगी नौकरी, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: Agniveer Scheme Updates हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने क्षेत्रों में लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय नेताओं का भी दौरा जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री अमित शाह ने अग्निवीर योजना को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया।

Agniveer Scheme Updates मंत्री शाह ने कहा कि सेना में आने वाले हर अग्नीवीर को नौकरी मिलेगी। देश में इनके लिए 20 फीसदी आरक्षण कर दिया है और जो बचेंगे उन सभी को हरियाणा में नौकरी दी जाएगी। अमित शाह ने कहा हरियाणा को किसान, जवान, खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। सेना में हरियाणा के जवान ज्यादा हैं। हरियाणा देश का गौरव है। हरियाणा का किसान देश की जनता का पेट भरता है और हरियाणा का खिलाड़ी मेडल लेकर दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस झूठ फैला रही है।

अपने संभा को संबोधित करते हुए शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सैनिकों की धरती हरियाणा में कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन क्यों नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है तब तक कश्मीर से हटाई 370 की धारा को दोबारा कोई नहीं लगा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button