देश

Big Breaking: सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर, आवास पर नाबालिग नौकरानी की मिली थी लाश

भदोही. सपा विधायक जाहिद बेग ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले उनके आवास पर नाबालिग नौकरानी ने सुसाइड कर ली थी. वहीं बच्चों की तस्करी मामले में जाहिद बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई. कोर्ट परिसर में विधायक समर्थकों और सपाइयों की भीड़ जुटी हुई है.

बता दें कि विधायक आवास पर नाबालिग लड़की की सुसाइड किए जाने के बाद जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. वहीं बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होते ही विधायक और उनकी पत्नी आवास छोड़कर लापता हो गए थे.

इस मामले में पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. आज विधायक जाहिद बेग ने अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button