छत्तीसगढ़

रायपुर राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रायपुर। राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने सभी अतिथियो के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी एवं राज्यपाल के परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, विधायकगण, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय एवं राजभवन परिवार के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button