देश

Jammu-Kashmir New BJP President : सत शर्मा के हाथ आई जम्मू-कश्मीर बीजेपी की कमान, रविंद्र रैना को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। तो वहीं रवींद्र रैना को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

बता दें कि बीजेपी ने इस बार सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। पिछले विधानसभा के चुनाव (2014) में सत शर्मा जम्मू वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे लेकिन इस बार इस सीट पर बीजेपी ने अरविंद गुप्ता को टिकट दिया। अरविंद गुप्ता इस सीट पर चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के मनमोहन सिंह को 22127 वोट से हराया। बीजेपी उम्मीदवार गुप्ता को 41963 वोट मिले जबकि मनमोहन सिंह को 19836 वोट प्राप्त हुए।

कौन हैं सत शर्मा?

सत शर्मा पहले भी इस पद पर रह चुके हैं और एक अनुभवी संगठन व्यक्ति हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविंदर रैना (जो 2018 से अध्यक्ष थे) का कार्यकाल बहुत पहले खत्म हो गया था, और भाजपा संगठनात्मक चुनावों की तैयारी कर रही है, इसलिए नेतृत्व में बदलाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। आने वाले दिनों और हफ्तों में पार्टी को कई राज्यों में नए अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button