देश

Jharkhand Election: झारखंड में जमीयत उलेमा के आदेश पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे,कहा- क्या यह देश मुसलमानों

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए बुधवार (13 नवंबर) को वोट डाले जाएंगे, इससे पहले राज्य में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच, लोहरदगा जिले में जमीयत उलेमा ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे अपना वोट सिर्फ “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी को दें, जिस पर बीजेपी ने हमला बोला है.

जमीयत उलेमा के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट कर कहा, “क्या यह देश मुसलमानों के कानून से चलेगा? भारत की एकता और अखण्डता पर यह फतवा प्रहार है.”

जमीयत उलेमा के आदेश में क्या?

जमीयत उलेमा ने कहा “मौजूदा मुल्क के हालात को देखते हुए और मरकजी हुकूमत का मुसलमानों के तालुक से जो रवैया है. साथ ही जिस तरह मुसलमानों को NRC, वक्फ बोर्ड कानून ,यूनिफॉर्म सिविल कोड लाकर और घुसपैठियों के बहाने डराया-धमकाया जा रहा है,”

आदेश में आगे कहा गया कि “ऐसे में इस सिलसिले में ‘जमीयत उलेमा झारखंड’ से राय मशवरा करने के बाद ‘जमीयत उलेमा जिला लोहरदगा’ मुसलमानों से अपील करती है कि वक्त है कि मुसलमान एक होकर इंडिया गठबंधन को अपना वोट दे और दिलाएं.”

झारखंड में पहले चरण की वोटिंग कल होगी. सोमवार (11 नवंबर) को चुनाव प्रचार थम गया. राज्य में 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिसमें 15,344 बूथ हैं, जहां 683 प्रत्याशी (पुरुष 68 लाख 73 हजार 455, महिला 68 लाख 36 हजार 959) और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button