देश

Digital payment without internet: मोबाइल में नहीं है टॉवर फिर भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट.. BSNL शुरू करने जा रही है डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस, जानें कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड या BSNL धीरे-धीरे ऐसी सर्विसेज लॉन्च कर रही हैं जो यूजर्स का एक्सपीरियंस हमेशा के लिए बदल देगी। अब BSNL ने Direct to Device सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस शुरू की है। भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने इस लॉन्च की घोषणा की।इस सर्विस को भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस कहा गया है।

इस सर्विस को BSNL ने कैलिफोर्निया बेस्ड संचार तकनीक कंपनी Viasat के साथ मिलकर तैयार किया है। इसके जरिए कंपनी देश के दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले यूजर्स को सीमलेस कनेक्टिविटी देना चाह रही है।बीएसएनएल ने पहली बार इस सर्विस के बारे में इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 में बताया था। उस समय कंपनी ने कहा था कि इसकी क्षमता की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। अब इसको लॉन्च कर दिया गया है. आइए आपको इस सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button